dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

नगर पंचायत चुनाव: लातेहार में 22 मतदान केंद्रों में 19989 मतदाता करेगें अपने मताधिकार का प्रयोग

नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के 8 और वार्ड पार्षद के 56 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में, बैलेट पेपर से होगा किस्‍मत का फैसला

ASHISH TAGORE

लातेहार। नगर निकाय चुनाव 2026 की लातेहार में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सभी मतदान पदाधिकारी व कर्मी 22 फरवरी को ही मतदान केद्र व कल्‍स्‍टर तक पहुंच चुके हैं. उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी मतदान कर्मी को निष्‍पक्ष व कदाचार मुक्‍त मतदान संपन्‍न कराने को लिए अपनी शुभकामनायें दे कर रवाना किया. 23  फरवरी की प्रात: सात से अपराह्न पांच बजे तक मतदान कराया जायेगा. लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 15 वार्डों में चुनाव के लिए कुल 22 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इन मतदान केंद्रों में कुल 19989 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें.इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्‍या 10531 और महिला मतदाताओं की संख्‍या 9458 है. जबकि तृतीय लिंग मतदाओं की संख्‍या शून्‍य है. इन 15 वार्डों में वार्ड नंबर एक, दो, चार, पांच, सात, आठ व नौ में दो-दो मतदान केंद्र बनाये गये हैं. सबसे कम मतदाता वार्ड संख्‍या एक के मध्‍य विद्यालय, करकट के कमरा नंबर दो में हैं. यहां कुल 675 मतदाता सूचिबद्ध हैं. जब‍कि सबसे अधिक मतदाता वार्ड नंबर तीन के प्राथमिक विद्यालय राजहार में है. यहां कुल 1304 मतदाता अपने मताअधिकार का प्रयोग करेगें.

वार्ड सख्‍ंया आठ में हैं सबसे अधिक मतदाता 

इस नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्‍या आठ में सबसे अधिक 1837 मतदाता हैं. जबकि वार्ड एक में 1500, वार्ड दो में 1433, वार्ड तीन में1304, वार्ड चार में 1698, वार्ड पांच में 1498, वार्ड छह में 1207, वार्ड सात में 1700, वार्ड आठ में 1837, वार्ड नौ में 1643, वार्ड 10 में 1059, वार्ड 11 में 1221, वार्ड 13 में 943, वार्ड 14 में 1294 और वार्ड नंबर 15 में कुल मतदाताओं की संख्‍या 961 है.

नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के आठ व वार्ड पार्षद के 56 प्रत्‍याशी मैदान में हैं.

नगर पंचायत चुनाव 2026 में लातेहार में नगर पंचायत अध्‍यक्ष के कुल नौ प्रत्‍याशियों ने अपना परचा दाखिल किया था. इनमें बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो, आशा देवी व सुर्यदेव भगत शामिल था. लेकिन आशा देवी ने अपना नाम वापस ले लिया था. इस प्रकार इस चुनाव में अध्‍यक्ष पद के कुल आठ प्रत्‍याशी अपनी किस्‍मत आजामा रहे हैं.

वार्ड पार्षद के लिए 61 प्रत्‍याशियों ने किया था नामांकन 

वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 61 प्रत्‍याशियों ने अपना परचा भरा था. इसमें  वार्ड संख चार से अनीश अंसारी, वार्ड 10 से सुनील कुमार पासवान तथा वार्ड 15 से रिया सिंहा ने अपना नामांकन वापस लिया था. जबकि दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया था. इस  प्रकार वार्ड पार्षद के कुल 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें वार्ड नंबर एक से छह, वार्ड नंबर दो से चार,  वार्ड नंबर तीन से तीन, वार्ड नंबर चार से  नौ, वार्ड नंबर पांच से तीन, वार्ड नंबर छह से तीन, वार्ड नंबर सात से चार,  वार्ड नंबर आठ से चार, वार्ड नंबर नौ से तीन, वार्ड नंबर 10 से तीन, वार्ड नंबर 11 से दो,  वार्ड नंबर 12 से तीन, वार्ड नंबर 13 से चार, वार्ड नंबर 14 से दो तथा वार्ड नंबर 15 से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button