WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

नगर पंचायत ने की चौक चौराहों पर पानी की व्यवस्था

लातेहार।  पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों एवं स्थानीय राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है. नगर अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत ने लोगों को राहत देने के लिए विशेष पानी व्यवस्था शुरू की है. नगर के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में ठंडे पानी की मटका की व्यवस्था की है. नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि शहर के थाना चौक, बाईपास चौक और धर्मपुर में सब्जी मंडी के पास मटका की व्यवस्था की गई हैं. राहगीरों और आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है. लोगों से पानी का सही उपयोग करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील भी की गई है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!