WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

राष्‍ट्रीय लोक अदालत में 15334 वादों का निष्‍पादन, दो करोड़ 69 लाख 35 हजार रूपये का सेटलमेंट

लातेहार।  व्यवहार न्यायालय लातेहार परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्‍ट्रीय लोक अदालत का आनलाइन उद्धघाटन किया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह, उपायुक्‍त सह उपाध्‍यक्ष संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सह सदस्‍य कुमार गौरव अधिवक्‍ता संघ के अध्‍यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव व सचिव संजय कुमार समेंत कई न्‍यायिक अधिकारी व अधिवक्‍ता आदि‍ मौजूद थे. राष्‍ट्रीय लोक अदालत में 15334 वादों का हुआ निपटारा किया गया और दो करोड़ 69 लाख 35 हजार रूपये का  सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल सात बेंच बनाये गये थे. इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 11 वादों का निष्पादन हुआ. मोटर एक्सीडेंट के 02 वादों का 16 लाख 50 हजार रूपये में निष्पादन किया गया.  बिजली से संबंधित 68 प्री लिटिगेशन मामले एवं 37 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन हुआ. चेक लेन-देन के 3 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार का सेटलमेंट हुआ. बैंक मामले के 1329 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 1404 एवं 03 सिविल वादों निष्पादन किया. इसके अलावा प्री-लीटिगेषन के 11 हजार 253 मामले सहित कुल 15 हजार दो सौ चैतींस वादों का निष्पादन किया गया. हजारो लोग लाभन्वित हुए. इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का सेटलमेंट किया गया. सखी मंडल को दिये गये 46 लाख रूपये राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस, लातेहार के तत्वावधान में 46 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश  शेषनाथ सिंह के द्वारा 46 लाख रूपये का चेक दिया गया. इस मौके पर  प्रधान न्यायाधीश  कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी के अलावा न्‍यायिक पदाधिकारी दिनेष कुमार मिश्रा, संजय कुमार दूबे, सुनील दत्त द्विवेदी, विक्रम आनंद, कुमारी जीव,  मीनाक्षी मिश्रा, सचिव शिवम चौरसिया, प्रणव कुमार, उत्कर्ष जैन स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेन्ट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एशोसिऐशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शहदेव, बार के सचिव संजय कुमार, लोक अभियोजक, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!