mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

नेतरहाट मुखिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समस्याओं को लेकर सौंपा प्रस्ताव

लातेहार।  नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम विष्णु नगेसिया ने  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर मुख्‍यमंत्री का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया है. श्री नगेशिया ने क्षेत्र में  सड़क, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा है.

विज्ञापन

मुखिया ने मुख्यमंत्री से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को जल्द शुरू करने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की. उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, सड़कों की मरम्मत और जल आपूर्ति परियोजनाओं पर काम तेज करने पर जोर दिया.  बातचीत करते हुए मुखिया राम विष्णु नगेसिया ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की सेवा करना है. उनका प्रयास है कि पंचायत के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान हो.

विज्ञापन

मुखिया ने कहा कि जल्द ही पंचायत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.  उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे लगातार सरकार से संपर्क में रहकर पंचायत के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!