लातेहार। शहर के धर्मपुर रोड में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दो अप्रैल को पूजन व हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. मौके पर पूजा प्रमुख विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राधेश्याम मिश्र ने सुंदरकांड एवं हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हवन पूजन कार्यक्रम के साथ किया जाता है. उन्होने कहा कि हवन व पूजन से वातावरण मे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और नयी स्फूर्ति व उर्जा मिलती है. वैदिक मंत्रोच्चारण से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है. उन्होने बताया कि गुरूवार से विधिवत नवीन सत्र की शुरुआत हुई है. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य व दीदी ,कर्मचारी आदि उपस्थित थे.