mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में कक्षा नौ की नीति गुप्ता बनी विजेता

  • मेहंदी में श्रेया, राखी में पलक एवं सलाद बनाओ प्रतियोगिता में तनिष्का प्रथम

  • सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में कन्या भारती द्वारा श्रावण पूर्णिमा उत्सव पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

    Advertisement

लातेहार, 07 अगस्‍त 2025। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार बाजार में गुरुवार को कन्या भारती द्वारा श्रावण पूर्णिमा उत्सव पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व की समझ बनी रहे इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्‍होने बताया कि इस कार्यक्रम में रचनात्मक गतिविधियों  में मेहंदी प्रतियोगिता, सलाद मेकिंग प्रतियोगिता तथा विदाउट फायर कुकिंग आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गयी.

Advertisement

इसमें कक्षा छह से नौ तक की छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती एवं बालिका शिक्षा सह प्रमुख रजनी नाग ने किया. कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा नवम की छात्रा नीति गुप्ता ने प्राप्त किया. द्वितीय स्थान निधि कुमारी एवं तृतीय स्थान यशस्वी रंजना पांडेय ने प्राप्त किया. सलाद बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा आठ  की छात्राओं में क्रमशः प्रथम तनिष्का कुमारी, द्वितीय श्रेया गुप्ता एवं तृतीय सौम्या कुमारी हुई.

Advertisement

मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में कक्षा सात  छात्रा श्रेया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि अंजनी कुमारी ने द्वितीय एवं आकांक्षा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक भारती, द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुमारी एवं तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी ने प्राप्त कियाl सभी विजेताओं को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button