महुआडांड़ (लातेहार) । नेतरहाट थाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) से जुड़े अभियुक्त बबलू राम उर्फ बबलू जी, पिता सबन राम, निवासी ग्राम निरखपुर, थाना किंजर, जिला अरवल (बिहार) के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया. दूसरे अभियुक्त राजू भुइया, पिता–छोटेलाल भुइया, निवासी ग्राम लावाही, थाना डंडई, जिला गढ़वा के आवास पर भी न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाकर तामिला की गई. दोनो पर नेतरहाट थाना कांड संख्या 4/25 दर्ज है. वे इस कांड में फरार चल रह हैं. न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को उनके घर चिपका कर तामिला की गयी है. पुलिस ने दोनो को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या थाना में आत्समपर्ण करने की चेतावनी दी है और कहा कि अगर उन्होने आत्समर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर उनके घर की कुर्की जब्ती व अन्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी.