latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
सरस्‍वती विद्या मंदिर

एसवीएम ने विज्ञान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। 28 फरवरी को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान के महत्व पर अपने विचार साझा किए. छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायकों विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. प्रथम कुमार अदित‍ि कुमारी, दूसरा पुरस्‍कार वैष्‍णवी कुमारी व तृतीय पुरस्‍का रिया कुमारी (सभी कक्षा सात) ने प्राप्‍त किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्‍होने वैज्ञानिक सीवी  रमन के योगदान को याद करते हुए बताया कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक नजरिया है.  कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रमुख फूलचंद सिंह की देखरेख में पूरा किया गया. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय व प्राचार्य श्री मुखर्जी ने विजेेताओंं को पुरस्‍कार प्रदान किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button