Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

होली पर्व में मिलावट को ले कर प्रशासन सतर्क, 40 केजी जलेबी व लड्डू नष्‍ट कराये गये

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी जांच की

लातेहार। होली पर्व को लेकर प्रशासन सर्तक है. मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर शहर के विभिन्‍न भोजनाल, होटल व रेस्‍टोरेंट में छापामारी कर जांच की जा रही है. इसी क्रम में  शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों के मीट दुकानों, मिष्ठान भण्डारों, भोजनालयों, रेस्टोरेंट, होटलों इत्यादि की संघन जांच की गई.  इस दौरान इन दुकानों की  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भण्डारण व्यवस्था, पैकेजिंग तथा लाईसेंस संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में मेन रोड लातेहार स्थित कल्लू मीट शॉप में मीट कटींग में प्रयोग होने वाले लकड़ी का समुचित साफ-सफाई नहीं होने के कारण रूपये पांच सौ रूपये का चालान काटा गया. रेस्टोरेंट एवं भोजनालयों में बेचे जा रहे पनीर, हल्दी, तेल इत्यादि की गुणवत्ता की जांच की गई. सड़क के किनारे अवस्थित कुछ अस्थाई भोजनालयों में ऐसे सामाग्रियों का उपयोग किया जा रहा था, जिसमें बैच नंबर,  निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं था. ऐसे सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्रीयों का उपयोग करने हेतु निदेशित किया गया. मेन रोड लोतहार स्थित मिश्रा स्वीट्स में काफी पुरानी लड्डू पाया गया. उसे मौके पर नष्ट करा दिया गया. स्टेशन रोड स्थित मेसर्स सुनील होटल में बेचे जा रहे जलेबी में अखाद्य रंगों की पुष्टि होने पर लगभग 40 किलोग्राम जलेबी को मौके पर ही नष्ट किया गया. निरीक्षण के क्रम में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को फूड लाईसेंस लेने हेतु नोटिस जारी किया गया.

ऑनलाइन कर सकते हैं शिकायत

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर ने बताया कि आम नागरिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर एफएसएसएआई द्वारा संचालित फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप्प से घर बैठे ऑनलाईन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. उपायुक्त निर्देश पर इस प्रकार का अभियान संपूर्ण जिला में आगे भी चलता रहेगा. एफएसएसएआई के निदेशो का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!