file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधझारखंडमहुआडांड़

पुलिस ने दो माओवादियों के घर इश्‍तेहार चस्‍पा किया

महुआडांड़ (लातेहार) । नेतरहाट थाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) से जुड़े अभियुक्त बबलू राम उर्फ बबलू जी, पिता सबन राम, निवासी ग्राम निरखपुर, थाना किंजर, जिला अरवल (बिहार) के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया.  दूसरे अभियुक्त राजू भुइया, पिता–छोटेलाल भुइया, निवासी ग्राम लावाही, थाना डंडई, जिला गढ़वा के आवास पर भी न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाकर तामिला की गई. दोनो पर नेतरहाट थाना कांड संख्या 4/25 दर्ज है. वे इस कांड में फरार चल रह हैं. न्यायालय द्वारा निर्गत इश्‍तेहार को उनके घर चिपका कर तामिला की गयी है.  पुलिस ने दोनो को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या थाना में आत्‍समपर्ण करने की चेतावनी दी है और कहा कि अगर उन्‍होने आत्‍समर्पण नहीं किया तो न्‍यायालय के आदेश पर उनके घर की कुर्की जब्‍ती व अन्‍य कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!