लातेहार। शहर के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मंगलवार को वालंटियर इंगेजमेंट ऑफ यूथ इन सीनियर सिटीजन केयर होम कार्यक्रम के तहत सीनियर सिटीजन केयर होम करकट, लातेहार में बुजुर्गों सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पौधारोपण की गयी और बुजुर्गों के साथ खेल व अन्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बुजुर्गोंं के साथ समय बीताये और उनका कुशलक्षेम लिया. उन्होने उनके अनुभव साझा किये और उस पर अमल करने की बात कही. कहा कि बुजुुुर्ग अपने अनुभव से समाज को लाभान्वित कर सकते हैं. इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारा यह दायित्व व कर्तव्य होना चाहिए कि हम सभी बुजुर्ग की सेवा में अपने को समर्पित करें. मौके पर स्वयंसेवक आयुष चौधरी, अनिता कुमारी, काजल कुमारी, जिया कुमारी आदि मौजूद थे. ज्ञात है कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्रत्येक महीने एक दिन ओल्ड एज होम का दौरा का कार्यक्रम तय किया है.