lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

भाजपा स्‍थापना दिवस पर आपातकाल में जेल गये कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया

लातेहार।  भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के मौेके पर लातेहार में समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने पार्टी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया. सदर प्रखंड के मांजर ग्राम में उन्‍होने आपातकाल के दौरान जेल गए छह कार्यकर्ताओं में से दो जीवित बचे सुरेश सिंह और मनबहल सिंह को अंग वस्‍त्र भेंट कर सम्‍मानित किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है, तो इसका श्रेय उन कार्यकर्ताओं को जाता है. कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं का त्याग और तपस्या ही पार्टी की असली ताकत है.
इससे पूर्व जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्‍या मंदिर निर्माण के कारसेवक और अलग राज्य वनांचल आंदोलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इसके अलावा कश्मीर और दिल्ली तक हुए आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान त्रिभुवन पांडेय ने 90 के दशक के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि उस समय भाजपा का नाम लेना भी चुनौतीपूर्ण था, फिर भी कार्यकर्ता डटे रहे और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!