Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

डीसी के आदेश पर डीटीओ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं राजस्व संग्रहन हेतु बारियातु और बालूमाथ थाना क्षेत्र में 16 मई की आठ बजे से रात 11.30 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस, सीटबेल्ट, परमिट एवं ओवरलोड की जाँच की गई. यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया. इसके अलावा वाहनों में एक्स्ट्रा लाइट इंस्टालेशन के विरुद्ध भी कारवाई की गयी. उन्हें हिदायत दी गयी कि कंपनी फिटेड लाइट का ही प्रयोग करें ताकि दुर्घटना की सम्भावना को कम किया जा सके. इन दिनों बालूमाथ और बारियातु थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है. इसकी रोकथाम हेतु यह अभियान विशेषकर बगैर ड्राइविंग लाइसेंस एवं ओवरलोड की जाँच हेतु चलाया गया. डीटीओ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा. उन्होंने वहां चालकों से खुद नियमों का पालन करने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की अपील की. जाँच के क्रम में कुल 98 वाहनों की जाँच की गयी. यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 16 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया और कुल 109500 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!