लातेहार। 23वीं झारखंड राज्य महिला व पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025- 26 में भाग लेने वाली लातेहार जिला टीम के चयन के लिए जिला वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया. जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान में आयोजित ट्रायल में लातेहार बालूमाथ, चंदवा, और मनिका प्रखंड के पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया.
Advertisement
खिलाड़ियों का चयन लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा के द्वारा प्रदर्शन के आधार पर किया गया. ट्रायल के बाद लातेहार जिला पुरुष वॉलीबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी. टीम में कप्तान के के रूप में आनंद उरांव व अन्य खिलाड़ियों में शुभम कुमार साव, शिवम कुमार, आशुतोष कुमार ठाकुर, कन्हैया पांडेय, उपेंद्र यादव, अंशुराज कुजूर, निकेत कुजूर, दुर्गेश कुमार, रौशन कुमार, उमेश उरांव, लिबेरो कमलेश उरांव को शामिल किया गया है.
Advertisement
जिला टीम 15 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य महिला व पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025- 26 में लातेहार जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. टीम टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस से जमशेदपुर के लिए रवाना होगी. लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन जय सिंह, अध्यक्ष रंजीत पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, मनोहर प्रसाद, अभिषेक कुमार छोटू, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दी है.