लातेहार
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार। जिले के उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अंचलाधिकारी मनिका अमन कुमार एवं लिम्का गिनीज़ बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप की लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी टीम के द्वारा गुरुवार को सीएम एक्सीलेंस स्कूल, मनिका में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तार पूर्वक बताया गया. ज़िला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन रूल के बारे में बताया गया. उन्होंने बच्चों से सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल भी किए, जिसका जवाब विद्यार्थियों ने दिया. श्री जितेंद्र के द्वारा बहुत विस्तार से सड़क सुरक्षा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है अगर आपलोग अपने और अपने परिवार को सड़क सुरक्षा का नियम को पालन नहीं करते तो इस देश का भविष्य कैसा होगा.
उन्होंने अपील किया कि आपलोग अपने परिवार के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करे. विद्यालय के करीब 350 विद्यार्थियों और 15 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया. 



