बालुमाथ (लातेहार)। सोमवार की रात थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित हाइवा ने एक वृद्ध को अपन चपेट में ले लिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात की है. घटना से गुस्साये लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बात की. लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजा और नौकरी की मांग को ले कर अड़े थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के झाबर बिरहोर टोला के इंद्रदेव निवासी पानी लेने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान साइडिंग से क अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में रात में ही घटना स्थल पर जमे रहे और मंगलवार की सुबह से ही सड़क जाम कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन हाइवा किसी ने किसी को अपनी चपेट में लेता है.