चंदवा
पंचायत समिति सदस्य ने नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 का निर्माण चंदवा में कराने का आग्रह किया
चंदवा ( लातेहार)। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रांची के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स- 2 का निर्माण चंदवा प्रखंड क्षेत्र में कराने का आग्रह किया है. उन्होने अपने पत्र में कहा है कि प्रस्तावित रिम्स- 2 की निर्माण को ले कर रांची के नगड़ी में भूमि विवाद गहरा गया है. ऐसे में लातेहार जिले का चंदवा प्रखंड में नगड़ी के प्रस्तावित रिम्स- 2 का निर्माण आसानी से और जल्द ही शुरू किया जा सकता है.

वर्तमान में रिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ते बोझ को कम करने और संपूर्ण पलामू प्रमंडल एवं चतरा,लोहरदगा के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि रिम्स -2 का निर्माण लातेहार जिले की चंदवा प्रखंड में की जाए. रांची स्थित रिम्स पर अत्यधिक मरीजों का भार है, जिसका एक बड़ा कारण संपूर्ण पलामू प्रमंडल और इसके आसपास के जिलों चतरा, लोहरदगा से आने वाले मरीज हैं.





