mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
धर्मलातेहार

पंचमुखी हनुमान मंदिर अखाड़ा धुमधाम से मनायेगा रामनवमी पूजा

लातेहार। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में राजहार मोड़ के पास अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर अखाड़ा इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धुमधाम से मनायेगा. आयोजनों की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए अखाड़ा के सदस्‍यों की एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. अध्‍यक्षता रामदेव प्रसाद (आरपीडी) ने की. आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया. समिति का अध्‍यक्ष राहुल रंजन (आरपीडी) को बनाया गया. जबकि उपाध्‍यक्ष पवन कुमार, महासचिव ओम प्रकाश  प्रसाद, सचिव महेश प्रसाद (महाकाल), कोषाध्‍यक्ष प्रभात कुमार, उप कोषाध्‍यक्ष रामदेव प्रसाद (आरपीडी), महामंत्री राजू कुमार गुप्‍ता व मंत्री ओम प्रकाश प्रसाद (पेपर) को बनाया गया. जबकि संरक्षक मंडली में राहुल कुमार, मिन्‍टू कुमार व सदस्‍य में अभिषेक कुमार को शामिल किया गया है. बैठक में मंदिर परिसर एवं राजहार मुहल्‍ला में रामनवमी  पताका व विद्युत सज्‍जा करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बताया गया कि गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मंदिर परिसर से पारंपिक तरीके से थाना चौक के मुख्‍य अखाड़ा तक पहुंचेगी. इसके बाद वहां मुख्‍य अखाड़ा के कार्यक्रम में शामिल हो कर नगर भ्रमण करेगी. इसके बाद कला-कौशल व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम मे भाग लेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए तन मन व धन से सहयोग करने की अपील लोगों से की गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!