राज्य
सहायक आचार्य के पद पर चयन होने पर पारा शिक्षक अनूप कुमार को दी गयी विदायी


सम्मान समारोह में अनूप कुमार ने कहा कि उनका सिर्फ पद बदला है, कार्य वही पुराना करना है. पारा शिक्षकों के साथ भी सरकार न्याय करते हुए उन्हें भी राज्य कर्मी का दर्जा दे. इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से मुखिया रामजी सिंह, रामेश्वर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, आशुतोष पांडेय, मीना पंडित, रीता कुमारी, सतेंद्र मेहरा, बसंत कुमार, अमित कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिनेश ठाकुर, प्रेम मनोहर टोपनो, कलीमुद्दीन अंसारी एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं समेत अन्य लोग शामिल थे.
गौरतलब है कि अनूप कुमार का सामाजिक विज्ञान विषय में सहायक आचार्य के रूप में उच्च प्राथमिक कोटि में चयन मध्य विद्यालय कुलगड़ा, लातेहार में हुआ है. इससे पहले श्री कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया.