alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
सरस्‍वती विद्या मंदिर

एसवीएम में अभिभावकों ने किया कक्षा अवलोकन

लातेहार। शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के शिशु वाटिका में नर्सरी कक्षा का अवलोकन अभिभावकों ने किया इस कक्षा की मातृ आचार्य शिल्पा कुमारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पंचपदी शिक्षण पद्धति पर आधारित कक्षा का संचालन सफलता पूर्वक किया. कक्षा के आरम्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने अभिभावकों के समक्ष उनके द्वारा कक्षा अवलोकन योजना की भूमिका रखी. उन्होंने कहा की शत् प्रतिशत गतिविधि आधारित और गुणवत्ता पूर्ण अधिगम की व्यवस्था विद्यालय में सफलता पूर्वक संचालित है.अवलोकन के माध्यम से अभिभावक अधिगम पद्धति के प्रक्रिया को समझेंगे तो बच्चों के विकास में सहयोग होगा. कक्षा संचालन का अवलोकन करने वाले अभिभावकों में अनिता कुमारी, खुशबू कुमारी, दिपक मिश्रा आदि ने कहा की इस प्रकार की व्यवस्था विद्यालय कि ओर से अत्यंत सराहनीय है. सभी ने कहा कि कक्षा में एक-एक बच्चों की सक्रियता ,रोचकता और विषय को सत प्रतिशत गतिविधि के माध्यम से बच्चों को ग्रहण कर दिया गया। कक्षा संचालन में मात्र आचार्य मनीष कुमारी ने सहायक भूमिका निभाई इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों में सपना कुमारी, प्रियंका कुमारी ,खुशबू कुमारी ,अनिता कुमारी लालमणि ,कुमारी दीपक कुमार मिश्रा ,शालू गुप्ता ,सरिता तिर्की ,कुमारी मंजू उरांव ,पुष्पा कुमारी ,शालिनी कुमारी और वैभव कुमार भी शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button