RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधलातेहारलातेहार

माता पिता ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा उनका बेटा बेकसूर है

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ निवासी सुरेश पासवान एवं उनकी पत्नी विमला देवी ने पुलिस अधीक्षक लातेहार को आवेदन सौंपकर अपने पुत्र सुजीत पासवान को एक मारपीट मामले में बेवजह फंसाए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि दीपावली की रात सुजीत पासवान और अख्तर अंसारी उर्फ भोला के बीच कहासुनी हुई थी.  सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत करा दिया गया. उस समय किसी प्रकार की गंभीर घटना नहीं हुई थी. सुरेश पासवान का आरोप है कि लगभग तीन माह बाद नवागढ़ मैदान में हुई एक मारपीट की घटना में अख्तर अंसारी द्वारा उनके पुत्र का नाम शामिल करा दिया गया. उन्होंने कहा कि सुजीत पासवान ने अपनी ओर से संबंधित लोगों को घटना की वास्तविक जानकारी दी, लेकिन उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के करीब पांच माह बाद लातेहार जाते समय टेंपो में यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि नवागढ़ स्कूल मैदान में हुई मारपीट की घटना में दीपक कुमार, बिट्टू कुमार एवं मंतोष उरांव के नाम सामने आए थे. माता-पिता ने अपने पुत्र को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सुजीत पासवान को न्याय दिलाने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!