लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा चमातू गांव के तीन बच्चों की मौत पानी से भरे गड्ढे में गिरने से हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना का पता लगते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा सांसद काली चरण सिंह ने तुरंत लातेहार के सांसद प्रतिनिधि ( स्वास्थ्य) डॉo चंदन को मौके पर भेजा जिसके बाद मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह और युवा नेता मुकेश यादव भी उपस्थित थे।