RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जमीन के लंबित मुआवजों का शीघ्र भुगतान करें: उपायुक्‍त

उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक हुई संपन्न

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना, भू अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी कोल ब्लॉक पीवीयूएनएल, पथ निर्माण विभाग, एनएमएल एनटीपीसी सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होने एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली.  उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी, एलआरडीसी प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  उमेश मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत  संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी ,कोल कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि, आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!