Banner (6)
Banner (8)
prakash ram
ramchandra singh
sp
Banner (10)
harishankar yadav
amit yadav
bdo co
bhawan
CS
dto
hira yadav
mahesh singh
pawan kr
rajan tiwari
rajiv ranjan
ramdev singh
Road
Banner (9)
IMG-20260815-WA0021
BAN986742
BAN320654
rajan tiwari
झारखंडबरवाडीहलातेहार

करमा पर्व और ईद मिलादुन्‍नवी जुलूस को लेकर शांति समिति का बैठक संपन्न

बरवाडीह (लातेहार)। उपायुक्त और पुलिस कप्तान के निर्देश पर मंगलवार को करमा और ईद मिलादुन्‍नवी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति के बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी भरत राम, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह, थाना प्रभारी अनूप कुमार मौजूद थे. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र बेतला, पोखरी कला, कुटमू, खुरा, छेचा समेत अन्य मुस्लिम बहुल इलाको से निकलने वाले ईद मिलादुन्‍नवी जुलूस के मार्ग पर चर्चा की.जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया और इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.  अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सभी प्रखंड वासी पूरा सहयोग करें.  बैठक में कनीय अभियंता सन्नी मल्होत्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, मंसूर आलम, अनिल कुमार, शकील अंसारी, पूनम देवी, अशफाक अहमद मुन्ना, अशोक प्रसाद, सफदर खान, गुलाम गोस, मनोज प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!