Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

जिले वासियों की सुरक्षा के‍ लिए पुलिस प्रतिबद्ध: एसपी

लातेहार। स्‍वतंत्रतता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने न्‍यू पुलिस केंद्र, लातेहार में ध्‍वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज जिले उग्रवाद व नक्‍सलवाद का सफाया हो चुका है. आज यहां के लोग अमन व चैन से जिंदगी बसर कर रहे हैं. उन्‍होने कहा क‍ि जिले वासियो को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है. उन्‍होने कहा कि ग्रामीणों के आपसी विवादों के निष्‍पाद के लिए जिले के प्रत्‍येक थाना में थाना दिवस आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने  परेड का निरीक्षण कर जवानों का हौसला बढ़ाया. इस गौरवशाली क्षण पर पुलिस अधीक्षक  ने समस्त जिलेवासियों एवं पुलिस बल के जवानों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मौके पर उपायुक्‍त संदीप कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, एसएसबी 32 वीं बटालियन के कमाडेंट राजेश सिंह, उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, एसडीएम दिनेश कुमार आदि मौजूद थे. वंदे मातरम् और राष्‍ट्रगाण जिला उत्‍कृष्‍ट  विद्यालय, लातेहार की छात्रााओं के द्वारा किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!