Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियोंं ने दी एक से बढ़ कर एक प्रस्‍तुति

उप विकास आयुक्‍त ने किया कार्यक्रम का उदघाटन

लातेहार। 80 वें स्‍वतंत्रता दिवस की संध्‍या शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया गया. कार्यक्रम में विभिन्‍न स्‍कूली बच्‍चों के प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्‍तुति दे कर लोगों को राष्‍ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया. कार्यक्रम का उदघाटन उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व जिला परिषद सदस्‍य विनोद समेंत जिला के अन्‍य वरीय अधिकारियों ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय के प्रतिभागियो ने किया.उन्‍होने सामुहिक नृृृत्‍य प्रस्‍तुत कर लोगो का मन मोह लिया और दूसरा पुरस्‍कार प्राप्‍त किया.

जबकि कार्य्रक्रम में डीएवी पब्लिक स्‍कूल ने दिल दिवानो का डोला गीत पर सामुुुहिक नृत्‍य पर नाटक का मंचन कर प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त किया. वहीं लातेहार पब्लिक स्‍कूल की प्रतिभागियों ने मेजर मोहित शर्मा पर आधारित नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत कर तीसरा पुरस्‍कार प्राप्‍त किया. कार्यक्रम में राजकीय आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय मनिका, जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृट बालिका विद्यायल, लातेहार, केंद्रीय विद्यालय लातेहार की रिषिका रंजन, कस्‍तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लातेहार व मनिका, संत जेवियर एकेडमी, लातेहार, गिलिटर त्रिवेणी पब्लिक स्‍कूल चंदवा के प्रतिभागियों ने भाग लिया. स्‍वर संगम म्‍यूजिकल ग्रुप के आशीष टैगोर ने मेरा मुल्‍क मेरा देश मेरा ये वतन गा कर देशक्ति से लोगों को ओतप्रोत कर दिया. कार्यक्रम में उस समय एक भावुक पल आया जब उप विकास आयुक्‍त श्री अहमद ने बैठ कर एक दिव्‍यांग प्रतिभागी को पुरस्‍कार प्रदान किया और उसकी हौसला अफजाई की. सबोंं ने इसकी सराहना की और कहा कि एक उच्‍चे ओहदे पर आसीन एक अधिकारी ने संवेदनशीलता परिचय दिया. कार्यक्रम का संचालन स्‍थापना उप समार्हता शुभम गांगुली व आशीष टैगोर ने किया. जबकि स्वर संगम के अविनाश कुमार उर्फ टिंकू ने कार्यक्रमो के संयोजन  में सराहनीय भूमिका अदा की. सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्‍थापना उप समार्हता श्री गांगुली और  स्‍वर संगम के आशीष टैगोर को कार्यक्रम के बेहतर संयोजन और मंच संचालन के लिए स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया गया.  पुरस्‍कारों का वितरण उप विकास आयुक्‍त के अलावा नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिह, जिप सदस्‍य विनोद उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व अन्‍य अतिथियों ने संयुक्‍त रूप से किया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!