लातेहार। राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुंडरू में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधान अध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव, शिक्षक संजीव कुमार चंद्र, प्रमोद कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुसमी देवी, रीना देवी, अंजू देवी, सोनम देवी, रूबी देवी, शांति देवी, सीता देवी, सीमा देवी, उषा देवी और मीना देवी सहित कई अभिभावक एवं बच्चे शामिल थे.