लातेहार
अपने दायित्वो का निवर्हन पूरी इमानदारी से करें: उपायुक्त


उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय आने एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने कैश बुक का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह एवं मनिका निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज समेंत संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे. 