WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

टांगीनाथ से लौट रही पिकअप वाहन पलटी, बच्चा समेत छह घायल

Pickup vehicle overturns while returning from Tanginath; six injured, including a child.

लातेहार। जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कोटाम मोड़ के पास एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोग गम्भीर रूप से जख्मी गए. सभी लातेहार प्रखंड के तरवाडीह के हैं और टांगीनाथ से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में कोटाम मोड़ के पास शनिवार की रात यह हादसा हुआ है. घायलों में बजरंग प्रसाद, सविता देवी, सविता देवी का छह माह का बच्चा, रोहित कुमार, रम्भा देवी, अनिता देवी, सोनी देवी का नाम शामिल है. सभी का इलाज सदर अस्पताल लातेहार में किया किया गया. गंभीर हालत में बजरंग प्रसाद, रोहित कुमार,अनिता देवी प्रमुख हैं. इनमें से कइयों को रिम्स रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद घटना स्थल पहुँचे. सदर अस्पताल में कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, आफताब आलम और सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद गुप्ता आदि पहुंच कर घायलों की उपचार में सहयोग किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!