लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने जिले के स्वर्ण व अन्य व्यवसायियों, बैंक, पेट्रोल पंप के मालिक व मैनेजरों के साथ एक बैठक की. बैठक में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा व चंदवा थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर एसडीपीओ श्री गुप्ता नेक हा कि पुलिस व्यवसायियों एवं आम जनता की सुरक्षा को ले कर प्रतिबद्ध है. उन्होने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता आम लोगों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करना है. बैठक में सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रखने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए. इनमें प्रमुख रूप से सभी प्रतिष्ठानों में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया. रात के समय स्पष्ट रिकॉर्डिंग के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के लिए अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया गया.