लातेहार
बकरीद को ले कर पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च


फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ किया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. अधिकारियों ने आम जनता से बकरीद के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है.