लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आईआरबी-4 कोने पिकेट एवं जैप-7 ओरिया पिकेट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पिकेट की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने हमेशा अलर्ट मोड में रहने की बात कही. एसपी ने संतरी पोस्टों और जवानों की सतर्कता की समीक्षा की. कहा कि नागरिक सुरक्षा हमारी जवाबदेही है. इसके अलावा खुद की सुरक्षा भी आवश्यक है. उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर हमेशा अलर्ट रहने तथा सुरक्षा सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही जवानों के अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया।लातेहार पुलिस क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.