अपराध
माओवादी जोनल कमांडर के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किये कई हथियार


मृत्युंजय भुईंया के निशानदेही पर एक इंसास रायफल, 5.56 इंसास 70 जिंदा गोली, इंसास रायफल का 03 मैग्जीन व एक पाउच बरामद किया गया है. जबकि बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी रायफल, सेमी रायफल का .30.06 ईंच का 77 जिंदा गोली, एक 30 कारबाइन रायफल तथा .430 ईंच का 23 जिंदा गोली और दो चितकबरा रंग का पाउच बरामद किया गया है. छापामारी अभियान में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, पुअनि सह बारेसांढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, पुअनि सह महुुुुुुुुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि विकाशेंदु त्रिपाठी, सअनि सह सैट’1 प्रभारी श्यामलाल कपडदार के अलावा सैट के जवान शामिल थे.