Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बंदियों व उनके परिजनों को मुलाकात स्‍थल पर ही मिलेगी कानूनी सुविधायें: पीडीजे

मंडल कारा लातेहार में लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ

लातेहार। नालसा  एवं झालसा  के निर्देश पर मंडल कारा लातेहार में लीगल एड हेल्‍प डेस्‍क का शुभारंभ मंडल कारा, लातेहार के मुलाकाती कक्ष में किया गया. इसका उदघाटन प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह ने किया.  मौक पर पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि  इस दूरदर्शी पहल का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद बंदियों और उनसे मिलने आने वाले उनके परिजनों को सीधे तौर पर विधिक सहायता प्रदान करना है उन्‍होने बताया कि इस हेल्प डेस्क की मूल परिकल्पना और थीम मुलाकात से न्याय तक रखी गई है. इस संकल्पना के तहत जेल परिसर के मुलाकात क्षेत्र में आने वाले बंदियों के परिजनों को गंभीर और आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में बंदियों के परिवार समय पर बेलl, अपील  या उचित कानूनी प्रतिनिधित्व हासिल नहीं कर पाते हैं.अब इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों के परिवारों को मुकदमों की स्थिति, मुफ्त सरकारी वकील की उपलब्धता और जमानत की प्रक्रियाओं के बारे में मौके पर ही सटीक काउंसलिंग और विधिक सहायता दी जाएगी.
जिन बंदियों के पास निजी वकील नहीं हैं, उनके परिवारों को एलएडीसीएस व औरडीएलएसए के माध्यम से मुफ्त लीगल रिप्रेजेंटेशन दिलायी जायेगी.

लीगल एड हेल्‍प डेस्‍क के  सुचारू संचालन के लिए कुल तीन  योग्य पैरा लीगल वालंटियर्स को रोस्टर के अनुसार मंडल कारा में प्रतिनियुक्‍त किया गया है. वे नियमित रूप से मुलाकातियों की मदद करेंगे. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के सचिव शिवम चौरसिया ने इस डेस्क की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि यह व्यवस्था बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय की सुलभता में मील का पत्थर साबित होगी. मौके पर मंडल कारा लातेहार के जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!