लातेहार
जन शिकायत निवारण : सलीम अंसारी ने रोजगार की मांग की

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. ग्राम गोवा, पोस्ट जालिम निवासी सलीम अंसारी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की. आवेदन में उन्होंने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा वर्तमान में बेरोजगार हैं. उन्होंने अपनी पारिवारिक स्थिति का उल्लेख करते हुए जीविकोपार्जन हेतु रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.
उपायुक्त ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाद, क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने संबंधित, जमीन सीमांकन संबंधी जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.



