Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

गैस वितरण पर नजर रखेेगा झामुमो, बनेगी निगरानी समिति: शाहदव

लातेहार। झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि जिले में गैस की किल्‍लत एवं अनियमितता तथा पारदर्शी तरीके से गैस वितरण पर झामुमो ने पूरी तरह नजर रखे हैै. बावजूद इसके कई गैस एजेंसियों के द्वारा रसोई गैस वितरण में अनियमितता एवं कालाबाजारी करने की शिकायत मिल रही है. इस समस्‍या पर नजर रखने के लिए झामुमो एक निगरानी समिति बनायेगी. निगरारी समिति गैस एजेंसियों में गैस की उपलब्‍धता एवं विरतण पर नजर रखेगी. श्री शाहदेव ने आगे कहा कि झारखंड सरकार हर किसी को सरलता से रसोई गैस उपलब्‍ध हो इसके लिए प्रयासरत है और प्रशासनिक स्‍तर पर कई दिशा निर्देश जारी किया गया है. प्रशासन की गैस एजेंसियों के साथ बैठकें की गयी है और उन्‍हें नियमित गैस उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि अगर गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी. शाहदेव ने कहा कि देश में गैस की क़िल्लत केंद्र सरकार की विफलता का परिचायक है. केंद्र सरकार की तरफ़ से देश में माँग के अनुसार गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण गैस की क़िल्लत हुई है. लातेहार में हर उपभोक्ता को गैस सरलता से मिले राज्य सरकार इसके लगातार प्रयास कर रही है. श्री शाहदेव ने कहा गैस एजेंसियों से तय दिशा निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को घर-घर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करने की बात कही. कहा कि गैस गोदाम में किसी भी परिस्थिति में भीड़ ना जुटे. गैस गोदाम के पास भीड़ जुटने से किसी संभावित ख़तरे से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्‍होने  प्रशासन इसे तत्काल रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है. झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि गैस की क़िल्लत और कुछ एजेंसियों की उदासीनता और अनियमितता गंभीर चिंता का विषय है. इससे उपभोक्ताओं को ख़ासी परेशानी हो रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!