लातेहार। चंदवा के टोरी रेलवे फाटक में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को ले कर किसानों और माकपा के द्वारा अगामी 15 जून को पदयात्रा निकाली जाएगी. इस पद यात्रा लेकर कामता पंचायत में बुधवार को संम्पर्क अभियान चलाया गया. इसमें माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान, माईकल हंश, सनीका मुंडा, मुन्ना मुंडा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. अयूब खान ने बताया कि शिलान्यास के पांच साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. 2020 -21 में टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज की परियोजना की स्वीकृति मिली थी. 03 अप्रैल 2021 को आरओबी की निर्माण के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया गया. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया था. शिलान्यास हुए पांच वर्ष हो गए लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ. निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को ले कर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि टोरी फ्लाई ओवरब्रिज परियोजना की पहले प्राक्कलन 43 करोड़ रुपए थी, अब न्यु प्राक्कलन में 119,71 करोड़ रुपए हो गई है. अब तक करीब छः बार टेंडर निकल चुका है. लेकिन नहाए प्राक्कलन में राशि में भी टेंडर नहीं हो सकी. एक बार टेंडर लेकर संवेदक ने कम राशि होने के कारण छोड़ दिया. केंद्र, राज्य सरकार और NH विभाग की उदासीनता के कारण लोग जाम की पीड़ा झेल रहे हैं. NH 22 पर टोरी जंक्शन का रेलवे क्रॉसिंग है, क्रॉसिंग जाम के कारण नागरिकों को घंटों जाम में फंसकर उन्हें असहनीय पीड़ा झेलना पड़ रहा है. टोरी रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे बंद रहती है, हर बार किसी न किसी जिंदगी को खतरे में डालती है. कई बार एम्बुलेंस जाम में फंसने के कारण मरीज की मौत तक हो चुकी है. क्रॉसिंग जाम में फंसकर महिलाओं का प्रसव फाटक पर ही हो गई है. कहा कि देश का एकलौता टोरी जंक्शन है जहां पर रेलवे स्टेशन जाने और स्टेशन से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है.