Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें: डीसी

उपायुक्त ने किया कंट्रोल रूम एवं अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण

कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं जनसुविधाओं का लिया जायजा

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा शनिवार को जिला कंट्रोल रूम एवं अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले का अद्यतन प्रतिवेदन संधारित रखें. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. अनुमंडल कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्यों का निष्पादन किया जाए. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!