mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करे: उपायुक्त

लातेहार। जिले में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में उपायुक्त ने मनिका प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर एवं बरवाडीह प्रखंड के खुरा पंचायत में लगे शिविर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविरों में आमजनों को मिल रही सेवाओं, आवेदनों के निष्पादन, काउंटरों की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित विद्यालय, केड़ एवं स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, गाड़ी, आंगनबाड़ी केंद्र गाड़ी का भी औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!