dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडबालुमाथ

मस्जिद-ए-उमर में कुरान मुकम्मल, हाफिज को पेश किया गया का नजराना

बालूमाथ (लातेहार)। पवित्र रमजान माह के मुबारक मौके पर बालूमाथ स्थित ग़ालिब कालोनी के मस्जिद-ए-उमर में तरावीह नमाज के दौरान कुरान मुकम्मल हो गई. रमजान महीने मस्जिद में हर रात बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर तरावीह की नमाज के दौरान कुरान सुनी गई. माहौल पूरी तरह इबादत, तिलावत और रूहानी फिजा से सराबोर रहा. तरावीह नमाज के दौरान कुरान मुकम्मल होने के अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने सामूहिक रूप से तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज साहब की खिदमत में नजराना पेश किया. लोगों ने इसे अपनी अकीदत और मोहब्बत का इजहार बताते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, रहमत और बरकत का पैगाम देता है, और हाफिज साहब ने खूबसूरत तिलावत से नमाजियों को रूहानी सुकून पहुंचाया. मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पूरे रमजान के दौरान मस्जिद में विशेष इंतजाम किए गए हैं . रोजाना तरावीह के साथ-साथ कुरआन की तिलावत और दुआओं का सिलसिला जारी है . तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल होने पर मस्जिद में दुआएं की गईं और मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई. इस मौके पर मो मजहर, जफर लाल, जुनैद खान, तौफीक, महताब खां, अहमद, मो इमरान, अल्ताफ, शहनवाज आलम, जिसान, सरफराज समेत बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे मौजूद रहे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button