Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए में चयन हुआ

झारखंड – बिहार से इकलौते चयनित हुए हैं रजनीश कुमार

  लातेहार।भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर लीगल के पद पर पलामू जिला के बारा ग्राम निवासी रजनीश कुमार का चयन हुआ है। मालूम हो श्री कुमार लातेहार व्यवहार न्यायालय में कार्यरत प्रभारी जिला लोक अभियोजक शिव शंकर राम के सुपुत्र हैं। जानकारी के अनुसार चालू वर्ष में झारखंड- बिहार से रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड वन में इकलौता चयन है। पलामू के सुदूरवर्ती ग्राम से ताल्लुकात रखने वाले श्री कुमार की प्रारंभिक शिक्षा पलामू में ही हुई है। भूगर्भ शास्त्र से स्नातक करने के उपरांत उन्होंने अपना करियर विधि के क्षेत्र में जारी रखा। इसी क्रम में उनका चयन कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि स्नातक के पढ़ाई के लिए हुआ। श्री कुमार विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत दिल्ली हाईकोर्ट में एक सितंबर 2025 से प्रैक्टिस कर रहे थे। मालूम हो श्री कुमार के ज्येष्ठ भ्राता मनीष कुमार भी झारखंड सहायक लोक अभियोजक के प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।दोनों भाइयों के संबंध में बताया जाता है कि प्रारंभ से ही दोनों मेधावी एवं कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं। श्री कुमार के चयन होने पर स्थानीय अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!