mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

रवि डे ने डीआरएम धनबाद से आरटीआई के तहत सूचनायें मांगी

लातेहार। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्‍टविस्ट रवि डे ने सूचना का अधिकार के तहत डीआरएम, रेलमंडल धनबाद से  कई जानकारियां मांगी है. उन्‍होने अपने आवेदन में लातेहार जिले के टोरी रेलवेे जंक्‍शन केे पूर्वी छोर पर रेलवे फाटक के पास बनाये गये अंडरपास की प्राक्‍कलन राशि कितनी है और इस अंडरपास के फेल होने में रेलवे के कौन से अधिकारी जिम्‍मेवार हैं तथा उन पर अब तक रेलवे के द्वारा क्‍या कार्रवाई की गयी है. इसके अलावा श्री डे ने चंदवा (टोरी) में आरओबी के निर्माण मे क्‍या अचड़ने हैं और इसका निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा. टोरी जंक्‍शन के पश्चिम छोर पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कब तक पूरा होगा. इसके अलावा टोरी रेलवे फाटक अक्‍सर बंद रहने के कारण सैकड़ों गाडि़यां यहां फंसती है और आम लोग परेशान होते हैं, एंबुलेंस फंसने के कारण कितने ही लोगों की जान चली है, इसका जिम्‍मेवार कौन है तथा मोटी राजस्‍व देने वाले टोरी जंक्‍शन में यात्रियों के लिए यात्री व स्‍वास्‍थ्‍य की क्‍या सुविधायें हैं आदि की जानकारी मांगी है. इसके अलावा उन्‍होने अपने आवेदन में यह भी जानकारी मांगी है कि टोरी-शिवपूर रेलखंड मे कब तक सवारी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!