Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण आचार्यों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण

लातेहार। शहर के धर्मपुर रोड में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2025- 26 में आचार्यों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमाण पत्र वितरित किया गया.  परीक्षा में जिन स्तरों पर सफलता के लिए प्रमाण पत्र दिए गए उनमें प्रवेशिका ,मध्यमा, उत्तमा एवं प्रज्ञा स्तर शामिल है. प्राप्ताकों के आधार पर आचार्यों के बीच प्रमाण पत्र देकर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि संस्कृति हमारे जीवन की प्राण वायु है.  अपनी परंपरा और संस्कृति के हम सभी वाहक हैं और हमारा दायित्व है कि इसे आने वाली पीढ़ी में पोषित करें. जिन आचार्य को प्रमाण पत्र दिए गए उनमें ओंकार नाथ सहाय, राधेश्याम मिश्र, सलमान होजाईसा, विवेक कुमार दास, दीपक कुमार दास, ममता त्रिपाठी, मधु कुमारी, रविंद्र पांडेय, दीपक कुमार शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, विकास कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार अनिल, रितेश रंजन गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, रूबी कुमारी, नीलम अम्बषटा, रविंद्र साहू, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, गीता कुमारी, फूलचंद कुमार सिंह, रविकांत पाठक, उपासना कुमारी, गोपाल प्रसाद, शशिकांत पांडे, पूनम गुप्ता, कपिल देव प्रमाणिक का नाम शामिल है. इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा संकुल प्रमुख दीपक कुमार शर्मा एवं विद्यालय प्रमुख  रविंद्र पांडेय सहित शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!