mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

क्षेत्रीय उप निदेशक ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, दिया कई दिशा निर्देश

लातेहार। क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थ्य विभाग पलामू प्रमंडल डॉ संतोष श्रीवास्तव ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि डॉ चन्दन कुमार सिंह मौजूद थे उन्होंने ने सदर अस्पताल के सीओटी, आईसीयू, अर्श क्लिनिक और ओपीडी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

मौके पर संसद प्रतिनिधि डॉ चंदन ने कहा कि लातेहार सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले, यह सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. डॉ. श्रीवास्तव ने अस्पताल के कर्मचारियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें हर संभव मरीज के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया. उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया. इस अवसर पर डीडीएम वेदप्रकाश, एचएम राहुल कुमार  और परवेज आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!