dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

धर्म हमें एक सूत्र में बंध कर चलना सिखाता है: रामचंद्र सिंह

नर्मदेश्वर शिव मंदिर का 24वां वार्षिक उत्सव, भव्य कलश यात्रा संपन्न

लातेहार। मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा क‍ि धर्म हमें एक सूत्र में बंधकर चलना सिखाता है. उन्‍होने कहा क‍ि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. विधायक श्री सिंह सदर प्रखंड क तरवाडीह पंचायत स्थित नर्मदेश्‍वर शिव मंदिर के 24 वें वार्षिकोत्‍सव के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा में भाग ले रहे थे.  उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व अध्‍यामित्‍क आयोजनो से समाज में एकता, विश्वास और आपसी सौहार्द की भावना का संचार होता है. उन्‍होने कहा क‍ि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है और नकारात्‍मकता दूर भागती है. संदेश प्रसारित होता है. इससे पहले विधायक श्री राम ने मंदिर मे पूजा अर्चना की और क्षेत्र वासियों के सुख व शांति की कामना की. कलश यात्रा में बतौर मुख्य यजमान रुपेश प्रसाद गुप्ता एवं राजू प्रसाद गुप्ता सपत्नीक उपस्थित थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर देवी मंडप होते हुए गाला नदी स्थित छठ घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर  पहुंची. यहां कलशों की स्‍थापना कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गयी. अनुष्‍ठान पंडित ललित मिश्रा, संतोष मिश्रा एवं भागीरथ मिश्रा के सानिध्‍य में संपन्‍न किया गया.  अनुष्ठान के उपरांत रुद्राभिषेक और भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया जुलेश्वर लोहरा, फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रदीप यादव, मनोज पासवान, पुरोहित ललित पांडे, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, माशूक अंसारी, मनोज राम, मुस्ताक, चंदेश्वर यादव, बिनेश्वर, शिवशंकर यादव, रमेश सिंह, दीपक सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button