mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आती है सुख व समृद्धि: बैद्यनाथ राम

लातेहार। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा क‍ि धार्मिक व अध्‍यात्मिक आयोजनो से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. आज के इस भौतिकवाद युग में अध्‍यात्‍मक व धार्मिक आयोजनों से समाज में समसरता आती है. पूर्व मंत्री श्री राम सोमवार को शहर के बाजारटांड़ के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्‍थापित श्री शनि देव मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्‍सव पर आयोजित भंडारा के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे.

Advertisement

उन्‍होने कहा कि श्री शनि देव मंदिर की प्रतिष्‍ठा दूर दूर तक है. यही कारण है कि भंडारे मे काफी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. पूर्व मंत्री श्री राम ने दीप प्रज्‍जवलित कर और फीता काट कर भंडारा का आयोजन किया. इससे पहले पंडित अनिल मिश्रा के द्वारा हवन व पूर्णाहुति करायी गयी. इस अवसर पर बतौर मुख्‍य यजमान पंकज पांडेय सप्‍तनीक मौजूद थे. श्री राम ने मौके पर प्रसाद ग्रहण कर भंडारा का शुभारंभ किया.

प्रसाद ग्रहण करते पूर्व मंत्री श्री राम

Advertisement

भंडारा में लातेहार समेंत आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर श्री शनिदेव मंदिर के अध्‍यक्ष निर्मल कुमार महलका, राजधनी प्रसाद यादव, प्रमोद प्रसाद सिंह, विनोद कुमार महलका, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, सुशील कुमार अग्रवाल,संतोष कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, सुनील कुमार शौंडिक, अनूप महलका, मुरारी प्रसाद, मोती प्रसाद सोनी, विनोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, विजय प्रसाद गुप्‍ता, अनूप कुमार, मानस कुमार, सुभाष प्रसाद गुप्‍ता, चंद्रशेखर सिन्‍हा, रंजीत कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!