लातेहार
नागरिक समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें: उपायुक्त
डीसी ने नगर पंचायत व जिला परिहवन कार्यालय का निरीक्षण किया


उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें. जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, टैक्स संग्रहण एवं अन्य परिवहन संबंधी सेवाओं की समीक्षा की।
उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने दोनों कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, समय पर कार्यालय संचालन सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक सुगमता से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. 