mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

लातेहार के रितेश महलका बने मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक

लातेहार। मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार के रितेश महलका को झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रांतीय संयोजक (स्टेट कन्वेनर) बनाया गया है. उन्‍हे एम्बुलेंस सेवा, शव वाहिनी सेवा और फ्रिज सेवा का प्रांतीय संयोजक नियुक़्त किया गया है. प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए कई लोगों को अहम  जिम्मेदारी सौंपी है. मारवाड़ी युवा मंच लातेहार के सचिव अनूप महलका ने बधाई देते हुए कहा कि इससे लातेहार का गौरव बढ़ा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि रितेश लातेहार शाखा का गौरव राष्ट्र स्तर तक बढ़ाएंगे. रितेश महलका ने कहा कि उन्हें प्रांतीय संयोजक के रूप में चुना जाने मे मारवाड़ी युवा मंच लातेहार का योगदान है. मंच ने उन्हें इस पद हेतु समर्पित होने के लिए प्रेरित किया. उन्‍होने कहा कि उनके लिए उन्‍हे साबित करने का एक अच्‍छा मौका है. वे लातेहार मंच को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा,समर्पण और मेहनत से कार्य करेंगे.

Advertisement

श्री महलका को बधाई देने वाले में प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयनका, मंडल उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार के अध्यक्ष  नरेश अग्रवाल, पवन महलका, संदीप अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, सुरजीत अग्रवाल (दीपू), गौरव महलका एवं अन्य का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button