लातेहार। नगर पंचायत चुनाव में राजनीति अब गरमाती जा रही है. कांग्रेस व माले ने झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी टोपनो को अपना समर्थन देने की बात कही है. प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि पत्रकारों केे सवालो का जवाब देते हुए कहा कि महागठन का राजद भी इस फैसले के साथ है. बिलासी टोपनो को समर्थन कर रहा है. जब पत्रकारों ने पूछा कि यहां राजद का कोई नहीं है तो उन्होने कहा कि राजद जिला अध्यक्ष से बात हुई और सहमती मिल गयी है. दूसरी ओर जब इस संबंध में राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव से पूछा गया तो उन्होने स्पष्ट कहा कि कोई किसी भ्रम में नहीं रहे और कोई अफवाह नहीं फैलाये.राजद पूरी मजबूती के साथ नगर पंचायत चुनाव खड़ा है राजद समर्थित प्रत्याशी मिलियानी कुजूर को विजयी बनायेगी. उन्होने कहा कि यह चुनाव राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर लातेहार में लड़ा जा रहा है और राजद कभी पीछे नहीं हटेगा. मौके पर प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव व संतोष यादव आदि मौजूद थे.