RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

 मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने किया बर्तन सेट का वितरण

बालूमाथ ( लातेहार) । अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन एवं सभी निदेशकों के सहयोग से मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत रविवार को असहाय एवं गरीब लोगों के बीच बर्तन सेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर मगध परियोजना महिला समिति द्वारा कुल 25 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच बर्तन सेट वितरित किया गया. बर्तनों में एक थाली, दो कटोरी, एक ग्लास एवं एक चम्मच दिया गया. लाभुकों के बीच अल्‍पाहार व फलों का भी वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम में हरि राय, अजय राम, रोशन कुमार, गीता कुमारी, फुलवा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, सुरेश, सूरज कुमार, अनिता कुमारी, अजय करमाली, सुशीला कुमारी, रमेश कुमार, सीता देवी, मनोज कुमार, दिलशी देवी, भुवनेश्वर पांडे, शांति देवी, सोनी देवी, रेखा कुमारी एवं सरिता देवी सहित अन्य लाभुक शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्वेता कुमारी के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने सभी लाभुकों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. इस सामाजिक कार्य में श्वेता कुमारी, दीपा झा, ममता सदाला, निशा सिन्हा, दीप्ति चट्टराज एवं रीना कुमारी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित थीं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!